Summary
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जमीन की हेराफेरी के मामले में निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया और उनके दो करीबियों की गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस जुटी है। नेहा पर हत्यारोपित से एक करोड़ की जमीन 18 लाख में अपने करीबी के नाम कराने का आरोप है।